![]()
जोधपुर ग्रामीण पुलिस के बोरुंदा थाना इलाके के रावनियाना में रविवार देर रात एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर फायरिंग कर दी। इससे एक महिला जख्मी हो गई। पुलिस के अनुसार आटा-साटा में दोनों परिवार के बीच संबंध हुए थे, लेकिन एक पक्ष ने बहू लाने के बाद बेटी क
बोरुंदा थानाधिकारी सुरतानसिंह के अनुसार रविवार देर रात रावनियाना गांव के खंगाला ढाणियां क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। इसकी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मेलावास निवासी रामदीन जलवानिया और उसकी बहन का रिश्ता खंगाला ढाणियां क्षेत्र के परिवार में आटा-साटा के तहत हुआ था। यानी, रामदीन की बहन उस परिवार की बहू और उस परिवार की बेटी का रिश्ता रामदीन के साथ तय हुआ था।
बताया जा रहा है कि रामदीन के परिवार वालों ने तो अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया था, लेकिन बदले में तय हुए रिश्ते को मानने से इनकार करते हुए वो परिवार अपनी लड़की को रामदीन के घर नहीं भेज रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच रविवार रात को रामदीन अपने ससुराल पहुंचा और वहां कहासुनी के बीच उसने फायरिंग कर दी। इसमें लीलादेवी (47) गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसे जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments