श्रीगंगानगर के चूनावढ़ कस्बे से गांव 20 जैड भारत माला हाईवे को जोड़ने वाली लिंक पर गड्ढा होने से परेशान ग्रामीण।
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ कस्बे से गांव 20 जैड भारत माला हाईवे को जोड़ने वाली लिंक सड़क पर बनी पुलिया टूट गई है। इससे रास्ते का हाल बेहाल हो गया है। पुलिया के टूटने से बने गड्ढे के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण अमन सिंह ने बताया कि आए दिन कोई न कोई इस गड्ढे में गिर रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि इस गड्ढे से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है।

गड्ढे में गिरने से आए दिन चोटिल होते हैं राहगीर।
ग्रामीण काकू सिडाना के अनुसार लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरना पड़ता है। रोजाना सैकड़ों गाड़ियां वहां से गुजरती हैं। स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं।
ग्रामवासी पुलिया के निर्माण की आस लगाए बैठे हैं। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक किसी का ध्यान इस टूटी पुलिया की ओर नहीं गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि चौपाल में भी पुलिया निर्माण की मांग उठाई गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस लिंक रोड पर गांव 2 एच, 3 एच, 4 एच और 20 जेड सहित अनेक गांव पड़ते हैं। इन गांवों के लोगों को इस पुलिया से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments