![]()
सोलर प्लांट्स के लिए खेजड़ी के हजारों पेड़ काटने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्टरी पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बीकानेर यात्रा के बीच यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस दौर
यूथ कांग्रेस ने कलेक्टर को पहले ही ज्ञापन दिया था कि वो गुरुवार को प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान करीब एक बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां पुलिस पहले से बेरिकेड्स लगाकर तैयार थी। आरएसी के जवानों को भी तैनात किया गया। आंदोलनकारी ज्ञापन देने के लिए बेरिकेड्स तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इन्हें बाहर ही रोक दिया गया। आखिरकार पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भागते हुए कई कांग्रेस नेता सड़क पर गिर गए तो कई युवाओं पर आरएसी के जवानों ने लाठीचार्ज किया। पैर और कमर में कई नेताओं के चोट आई।
प्रदर्शन के दोरान लाठी चार्ज में युवाओं को बाद में वहां से गिरफ्तार भी किया गया। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष भंवर कूकना, शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश महासचिव फ़रमान कोहरी,राजेश गोदारा, आकाश लोहिया, प्रफुल्ल हटीला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, निरमा मेघवाल, रिछपाल गोदारा, गिरधारीलाल कूकना, सत्तार कोहरी ने गिरफ्तारी दी।
खेजड़ी के लिए प्रदर्शन
दरअसल, यूथ कांग्रेस ने अर्से से कलेक्टरी परिसर में धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों के लिए प्रदर्शन किया। सोलर कंपनियों की ओर से लगातार खेजड़ी के पेड़ों को काटने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिसमें बीकानेर शहर व देहात क्षेत्र के यूथ कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments