☜ Click Here to Star Rating



रेल यात्रियों के लिए एक अहम सूचना… जोधपुर और बीकानेर से हावड़ा के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों के रास्ते में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब ये ट्रेनें आगरा फोर्ट की बजाय ईदगाह आगरा स्टेशन पर रुकेंगी। यह नई व्यवस्था इसी महीने से लागू होगी, जिससे ट

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ने निर्णय किया है कि ट्रेन नंबर 12308/12307 (जोधपुर-हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट) और ट्रेन नंबर 22308/22307 (बीकानेर-हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट) का ठहराव अब आगरा फोर्ट की बजाय ईदगाह आगरा स्टेशन पर किया जाएगा।

त्रिपाठी के अनुसार आगरा फोर्ट और ईदगाह आगरा स्टेशन के बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में जिन यात्रियों का टिकट पहले से आगरा फोर्ट तक का था, वे बिना किसी परेशानी के ईदगाह आगरा स्टेशन पर उतर सकते हैं। यह बदलाव ट्रेन मूवमेंट और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

नई समय-सारणी इस प्रकार है:

ट्रेन 12308 (जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट): यह ट्रेन 31 जुलाई से जोधपुर से रवाना होकर ईदगाह आगरा स्टेशन पर सुबह 8:25 बजे पहुंचेगी और 8:35 बजे यहां से रवाना होगी।

ट्रेन 12307 (हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट): यह ट्रेन 30 जुलाई से हावड़ा से रवाना होकर ईदगाह आगरा स्टेशन पर शाम 7:30 बजे पहुंचेगी और 7:40 बजे आगे बढ़ जाएगी।

ट्रेन 22308 (बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट): यह ट्रेन 30 जुलाई से बीकानेर से रवाना होकर ईदगाह आगरा स्टेशन पर सुबह 8:25 बजे पहुंचेगी और 8:35 बजे रवाना होगी।

ट्रेन 22307 (हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट): यह ट्रेन 31 जुलाई से हावड़ा से रवाना होकर ईदगाह आगरा स्टेशन पर शाम 7:30 बजे पहुंचेगी और 7:40 बजे रवाना होगी।

डीआरएम त्रिपाठी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा योजना बनाते समय नई समय सारणी और स्टेशन की जानकारी जरूर ध्यान में रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading