![]()
राजस्थान पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में लग्जरी श्रेणी की 12 वोल्वो बसें जल्द शामिल होंगी।कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित प्लांट में ये बनी हैं और जयपुर मुख्यालय स्थित लग्जरी बसों की वर्कशॉप में पहुंच गई हैं। अब रूट परमिट मिलने और समय तय होने के बाद इ
बता दें कि गत वर्ष स्केनिया कंपनी की 25 में से 9 लग्जरी बसों को अक्टूबर माह तक 15 लाख किमी संचालन होने के बाद बंद कर दिया गया था। इनकी जगह सामान्य 2 बाय 2 सीटर एसी बसों का संचालन शुरू किया गया। निगम के अनुबंध पर 14 वोल्वो और 11 एसी स्लीपर बसें हैं।
लंबे रूटों पर होगा सभी लग्जरी बसों का संचालन, अभी सामान्य एसी बसें
उदयपुर डिपो से रोज रात 10 बजे जयपुर डिपो की रोडवेज की वोल्वो बस चलती है। यह बस अहमदाबाद से शुरू होकर उदयपुर होते हुए जयपुर पहुंचती है। बस सुबह 5:45 बजे जयपुर पहुंचती है। यह काफी पुरानी हो गई है। इसकी जगह एक नई बस मिल सकती है। उदयपुर से जयपुर जाने के लिए रात के समय रोडवेज की यह एकमात्र लग्जरी बस है। यह बस वापसी में जयपुर से रात 9:31 बजे रवाना होती है, जो सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुंचती है। उदयपुर से जयपुर के लिए रोज 3 लग्जरी बसों का संचालन होता है। उदयपुर से सुबह 6 बजे जोधपुर जाने वाली बस के भी वोल्वो में बदलने की संभावना है। यह बस जोधपुर से आगे फिर जयपुर आती है। अभी यहां सामान्य 2 बाय 2 सीटर बस का संचालन किया जा रहा है।
बेड़े में 300 बीएस-6 बसें शामिल करने की भी तैयारी
रोडवेज अपने बेड़े में 300 बीएस-6 बसें शामिल करने जा रहा है। इसमें वोल्वो की 12 लग्जरी और 288 एक्सप्रेस बसें हैं। इन बसों की खरीद के लिए सरकार ने बजट दिया है। वोल्वो की बसें निगम को मिल गई हैं। अब जल्द ही एक्सप्रेस श्रेणी की बसें भी मिलेंगी। अब निगम 200 और नई बसें खरीदने की तैयारी में है। निगम के पास खुद की 2833 बसें हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments