![]()
कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा अलवर में मीडियो को संबोधित करते हुए।
अलवर के प्रभारी मंत्री व कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा शनिवार को अलवर आए। यहां अधिकारियों की मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते डॉ किरोड़ी ने नरेश मीणा के उस बयान को नामसमझी वाला बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि डॉ किरोड़ी ने समाज के नेता पैदा नहीं किए।
जिले में कंडम बिल्डिंग हैं? कोई सुध नहीं ले रहा है। अब बच्चे ज्यादा डरे हुए हैं?
ये हमने अधिकारियों को अवगत कराया दिया। जनप्रतिनिधियों को भी कह दिया। हम मीडिया से भी जानकारी ले रहे हैं। ऐसे भवन चिह्नित कर रहे हैं। अब एमएलए भी 5 करोड़ रुपए में एक करोड़ रुपए मरम्मत पर खर्च कर सकते हैं।
क्या सीटीएच के जरिए खान चालू कराना चाहते हो। या टाइगर को बचाए रखना चाहते हो?
मैंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादवजी से बात की थी। उन्होंने कहा था कि जहां हैबीटेट है उसे सुरक्षित रखा है। अभी कुछ खास नहीं बदला है।
आपको भी बड़ा महकमा मिलना चाहिए। आपने कृषि विभाग में अच्छा काम किया है?
ये सरकार का काम है। पहले मैंने पद से इस्तीफा दिया। तब मेरा अपना वादा किया था। अब सरकार के अनुसार काम करने में लगा हूं।
सिलीसेढ़ में अवैध निर्माण हो गया। बहाव व भरा क्षेत्र में होटल बन गए। अब आप ही उनको बचा रहे हो?
देखिए हम किसी को नहीं बचा रहे हैं। एक महीने से राजस्थान में घूम रहा हूं। नकली खाद बीज पर फोकस किया है। इसलिए अब तक ध्यान नहीं दिया। आगे हम मंत्रीजी मिलकर मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।
सिलीसेढ़ से पानी लाने का रास्ता निकला है या नहीं। अब तक वहां विरोध हो रहा है?
देखिए, इस बारे में चर्चा हुई है। केंद्रीय मंत्री इस मामले में कोई न कोई रास्ता निकालेंगे।
नरेश मीणा ने कहा कि आपने समाज में नेता ही पैदा नहीं किए?
हमारी पार्टी जाति के आधार पर नेता पैदा नहीं करती है। नामसमझी का बयान है। हमारी पार्टी विचारधारा के आधार नेता तैयार करती है। उसमें जाति का कोई स्थान नहीं है। हमारी पार्टी अच्छे नेता हर जाति समाज के हैं। नरेश मीणा के बारे में अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता।
कांवड़ लेकर आए दो जने बिजली करंट से झुलस गए। परिजन भूख हड़ताल पर हैं?
भूख हड़ताल कोई भी करा सकते हैं। बीजेपी के लोग भी हड़ताल पर बैठ सकते हैं। लोकतंत्र में सबको अधिकार है। सरकार ने 5 लाख रुपए मुआवजा व 5 लाख रुपए आयुष्मान योजना से मिलेंगे।
आपके आदेशों का असर नहीं हो रहा। न चांदोली से अतिक्रमण हटाया न जयसमंद बांध के नीचे की प्लॉटिंग को तोड़ा गया?
इन मसलों पर मीटिंग में चर्चा हो चुकी हैं। संवाद से ही रास्ता निकलेगा।
ये जवाब आपके नेचर के अनुसार नहीं है। अब आप एग्रेसिव नहीं लग रहे?
आप लोग मुझे उकसा रहे हो। प्रशासन में भय नहीं होना चाहिए। हमने खाद व बीज के मामले में गंभीरता से कार्यवाही की है।
प्रदेश में खाद बीज मामले में अच्छी कार्यवाही की है। लेकिन अलवर में कार्यवाही नहीं हो रही है?
जनता को भयमुक्त रहना चाहिए।
RGHS में बड़ा घोटाला हुआ। बेवजह दवा के रिकाॅर्ड तैयार कर करोड़ों रुपया उठाया गया है?
मैंने पहले भी कहा था कि मीडियाकर्मी मुझे मुद़दों से अवगत कराएं। हम कार्यवाही करेंगे।
ये आपके अनुरुप जवाब नहीं आ रहे हैं?
आप मेरे को सस्पेंड कराना चाहते हो तो मैं अलग से बता दूंगा एग्रेसिव बात क्या क्या हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments