![]()
जयपुर में एक घर से 30 लाख रुपए के गहने चोरी का मामला सामने आया है। देखभाल के लिए रखी दो नर्स अलमारी में रखे गहने चोरी कर फरार हो गई। जवाहर नगर थाने में बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने बताया- जवाहर नगर की रहने वाली मधू माधोगढिया (61) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बीमारी के चलते वह पिछले चार महीने से हॉस्पिटल में एडमिट थी। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने घर पर ही देखभाल के लिए दो नर्स रख ली।
नर्स को अलमारी में रखने को दिए थे
नर्स शारदा और इंदिरा ही मधू की देखभाल करने लगी। बेटे की सगाई के करीब 320 ग्राम सोने के गहने नर्स इंदिरा को अलमारी में रखने के लिए दिए थे। कुछ दिन बाद दोनों नर्सें अचानक घर से चली गई। शक होने पर अलमारी चैक करने पर गहने गायब मिले।
पैसों को लेकर करती थी बातचीत
सीसीटीवी चैक करने पर बंद होने का पता चला। जांच में पता चला कि चोरी के चलते ही पांच दिन पहले ही सीसीटीवी बंद कर दिए गए थे। दोनों नर्सें अक्सर पैसों को लेकर बातचीत करती रहती थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments