![]()
भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश में विदेशी वस्तुओं की खरीद पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार को शिक्षा मंत्री दिलावर ने बताया कि राजस्थान के शिक्षा विभाग पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में भविष्य में किसी भी तरह
खरीदने वाले पर होगा एक्शन
कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अब से शिक्षा विभाग,पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा विभाग में सिर्फ भारत में बनी वस्तुओं की ही खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में विदेश में निर्मित वस्तुओं की खरीद पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में अगर शिक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी विदेशी वस्तु की खरीद करेगा। तो उसके खिलाफ न सिर्फ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बल्कि, खरीद की गई वस्तु का भुगतान भी उसी से वसूला जाएगा।
तीन विभागों में लगा बैन
दिलावर ने कहा कि हम चाहते हैं कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान की परिकल्पना को साकार करें। इसी सोच के साथ हमने राजस्थान के शिक्षा विभाग पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में इस पहल को शुरू किया है। जिससे भारत में निर्मित सामानों का उपयोग बढ़ेगा हमारी अर्थव्यवस्था पर भी इसका सकारात्मक असर होगा। हालांकि दिलावर ने कहा कि अगर कोई ऐसी वस्तु है। जो सिर्फ विदेश में ही निर्मित होती है, और हमारे लिए अति आवश्यक है। तो उसे मंत्री स्तर पर अनुमति के बाद ही खरीदा जाएगा। इसके अलावा आज की तारीख से कोई भी विदेशी निर्मित वस्तु प्रदेश सरकार के तीनों विभागों में किसी भी स्तर पर उपयोग में नहीं ली जाएगी।
चीनी राखी का करें बहिष्कार
इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राखी के पर्व पर भी स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं और बेटियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करनी चाहिए। आप अपने भारतीय भाई बहनों के हाथों से बनी राखी को ही खरीदें। खास कर चीन से निर्मित रियो का बहिष्कार करें। उन्हें नहीं खरीदें भारत में बनी राखी खरीदने से आप सैकड़ों लोगों को रोजगार दे सकेंगे। यह पवित्र त्यौहार न सिर्फ आपके घर में खुशियां लाएगा। बल्कि, भारत के हजारों परिवारों को स्वावलंबी भी बनाएगा।
दिलावर ने कहा शेविंग ब्लेड से लेकर कोलगेट तक हम विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में हमें आम जीवन में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुओं में भी विदेशी वस्तुओं की खरीद पर पूरी तरह से बैन लगा देना चाहिए। सिर्फ सरकार के कुछ विभाग और राखी के पर्व पर ही नहीं बल्कि, आम जनता को भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाकर विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि काफी विदेशी देश भारत में अपनी वस्तुओं को बेचकर हमसे मुनाफा तो कमाते हैं। लेकिन उसे धन का उपयोग पाकिस्तान की मदद के लिए करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी आपने देखा चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा था। जो भारत में अपने उत्पाद बेच मुनाफा कमा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments