![]()
राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के नौगांवा क्षेत्र में मंगलवार शाम लगभग 4 बजे वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए दो से तीन अन्य युवक भी चोटिल हो गए।
मौके से मिली जानकारी गांव मुंडाका क्षेत्र के एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल दुकान के पीछे खड़ी गाड़ी से रास्ता अवरुद्ध हो गया था। वाहन हटाने को कहने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ देर बाद पथराव और बोतल फेंकने की घटना शुरू हो गई। इसमें चार से पांच लोग घायल हो गए।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। आगजनी के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पथराव के चलते हालात काबू में नहीं आए। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिसके बाद तनाव कम हुआ।
करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाया गया। पथराव और आगजनी की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments