![]()
हनुमानगढ़ टाउन की इन्द्रा कॉलोनी में एक सूने मकान से अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए।
हनुमानगढ़ टाउन की इन्द्रा कॉलोनी में एक सूने मकान से अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए। वारदात 22 सितंबर की रात को हुई, जब गृह स्वामी अपने परिवार के साथ जयपुर गया हुआ था।
पुलिस के अनुसार प्रेम कुमार (42) पुत्र लालचंद सिंधी ने टाउन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई हरीश कुमार 22 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे अपने परिवार के साथ दवाई लेने जयपुर गया था। पीछे घर पर ताला लगा हुआ था।
रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठी, नाक के कोके, एक सोने की चेन, 7-8 चांदी के सिक्के, चांदी के 4 कंगन, चांदी की 3 जोड़ी पाजेब, 32 हजार रुपये नकद और घर के रजिस्ट्री-स्टाम्प जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए।
घटना का पता सुबह चला, जिसके बाद प्रेम कुमार ने अपने भाई को सूचना दी। आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें रात 2:15 बजे से 2:55 बजे के बीच एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते-जाते दिखाई दिए।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सोहनलाल सांखला को सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments