![]()
नुमाइश में झूले और सर्कस के प्लाट की नीलामी 10 हजार से शुरू हुई और 14 लाख 62 हजार में किराए पर दी गई।
भरतपुर में कल से ऐतिहासिक जसवंत प्रदर्शनी शुरू होगी। इस प्रदर्शनी में महंगाई बढ़ सकती है। क्योंकि जो व्यापारी दुकान खरीदने आये हैं उन्होंने कई गुना कीमत में दुकानें किराये पर ली हैं। इतना ही नहीं झूले और सर्कस के प्लॉट तो, 5 गुना तक महंगे नीलाम हुए। ज
कल से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक लगेगी नुमाइश
पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक ख़ुशी राम मीणा ने बताया की कल से जसवंत प्रदर्शनी पशु मेले का शुभारंभ हो रहा है। कलेक्टर कमर चौधरी प्रदर्शनी का झंडा रोहण करेंगे। इस प्रदर्शनी की शुरुआत महाराजा किशन सिंह ने अपने दादा महाराजा जसवंत सिंह की स्मृति में 1920 को शुरू हुआ था। यह मेला 6 अक्टूबर तक लगेगा। इस दौरान प्रदर्शनी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें रावण दहन भी शामिल रहेगा। प्रदर्शनी में कई तरह के झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा मेले में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
10 हजार से 14 लाख के बिके सर्कस और झूले के प्लॉट
इस बार दुकानों की नीलामी में पशुपालन विभाग को 74 लाख 12 हजार 9 सौ रुपये की आये हुई है। पिछले सालों में करीब 50 से 55 लाख रुपये तक विभाग को आये होती थी। दुकानों की नीलामी पूरे पारदर्शिता से की गई। नीलामी के दौरान मैक्सिमम बोली लगाने वाले को दुकानें दी गई। अभी कुछ दुकानों की नीलामी होना बाकी है। उनको भी जल्द नीलामी किया जाएगा। मेले का इस बार आयोजन अलग हटकर होगा। इस बार दुकानों को लेने में व्यापारियों में कम्पटीशन ज्यादा था। झूले और सर्कस की प्लाट की बोली 10 हजार रुपये से शुरू हुई थी। जो 14 लाख 62 हजार रुपये पर ख़त्म हुई। मेले के लिए विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। अगर दुकान लेने वाले के अलावा कोई और दुकान लगाता हुआ पाया गया तो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments