![]()
कोटपूतली में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के नौवें संस्करण का आगाज हो गया है। इसी क्रम में एडीएम ओमप्रकाश सहारण ने अपने कार्यालय में कार्मिकों के साथ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ की थीम के तहत किया गया।
एडीएम सहारण ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्षों की साफ-सफाई की और परिसर को भी स्वच्छ बनाया। कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली। एडीएम ने सभी विभागों के कार्यालय प्रभारियों से अपने-अपने कार्यालयों में सफाई अभियान चलाने और उन्हें स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने घरों व आसपास सफाई रखने की अपील की। यह 15 दिवसीय अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 02 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को एकजुट करते हुए प्रभावशाली स्वच्छता अभियानों के लिए सामूहिक कार्यवाही को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत नगर परिषद और नगर पालिका की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सफाई कर रही हैं। इसके साथ ही वे नागरिकों और दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments