☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने गरीब-अनपढ़ लोगों के बैंक खाते ठगों को बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों डूंगरपुर के एक ठग के 4 बैंक खाते बेचने की फिराक में थे। सोमवार रात दस्तावेजों का पार्सल निजी बस में रखवान

.

थानाधिकारी भारत योगी ने बताया कि बीती रात सबसिटी सेंटर पर तीन युवकों द्वारा बैंक खाते बेचने की सूचना मिली। इस पर डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नू ने मय टीम के साथ ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर दबिश दी। वहां से नोखा निवासी प्रवीण निरवाल, नवरत्न कॉम्पलेक्स निवासी माधवेन्द्र सिंह और सुंदरवास निवासी भाग्येश लोहार को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 चेक बुक, एक पासबुक, 4 एटीएम कार्ड और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। चेकबुक नाथद्वारा निवासी इंदर, डूंगरपुर निवासी अजय और पासबुक मल्लातलाई निवासी शेर अली शाह के नाम की थी।

दस्तावेज से कार्ड लेकर लेन-देन पूछताछ में सामने आया कि 5 सितंबर को नागेन्द्र ने माधवेन्द्र को फोन कर एक पार्सल लेने को कहा था। कुछ देर बाद एक व्यक्ति फ्लैट पर एक पार्सल दे गया। उसमें 4 एटीएम, एक मोबाइल और बैंक पासबुक थी। तीनों आरोपी अनपढ़-गरीब लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते हैं। फिर बैंक दस्तावेज खुद के पास रख लेते है।

इनसे सिम कार्ड भी खरीद लेते हैं। इन्हें साइबर ठकों को बेच देते है। जो ठगी के पैसे खातों में मंगवाते है। प्रवीण पहले भी डूंगरपुर के रवि चौधरी और नागेन्द्र रावल को खाते बेच चुका है। इसके बदले उसे 30 हजार रुपए कमीशन मिला था। भाग्येश भी नागेन्द्र को खाता बेच चुका है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading