![]()
बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर ज्वैलर से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार देर रात गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामि
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम पुलिस को इनपुट मिला था कि आगरा के कुछ बदमाश धौलपुर के रास्ते गढ़ी बाजना इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर 8–10 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए। एक अन्य आरोपी भागते समय चोटिल हुआ। सभी को बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एएसपी हरिराम कुमावत, डिप्टी एसपी कृष्णराज और थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहा मंडी आगरा निवासी आसिफ (30) पुत्र वजीर, खेरिया मोड़ आगरा निवासी अली हुसैन (28) पुत्र सलीम, रंजीतपुरा शमशाबाद निवासी श्यामवीर ठाकुर (34) पुत्र गुलाब सिंह, पहरसर निवासी राजकुमार सैनी (24) पुत्र रूप सिंह और महिला आरोपी बड़ापुरा आगरा निवासी सुमन ठाकुर के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। आधिकारिक बयान जारी करने से पुलिस ने इनकार किया है, लेकिन भरतपुर एसपी दिगंत आनंद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपियों से अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।
यह था पूरा मामला…
27 अगस्त की शाम करीब 6 बजे बयाना निवासी ज्वैलर अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। सालाबाद रेलवे फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी और करीब 80 हजार रुपए नगद व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के विरोध में अगले दिन बयाना सर्राफा एसोसिएशन ने बाजार बंद कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया था। अगले दिन व्यापारियों के आंदोलन के दौरान धरने पर पहुंची विधायक ऋतु बनावत ने पुलिस अधिकारियों से बदमाशों को गोली मारने की मांग रखी थी। घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने आंदोलन किया जिसका असर यह रहा कि आरोपी चंद दिनों में ही पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। अब इनसे पूछताछ की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments