☜ Click Here to Star Rating


पंचायत समिति सदस्य और बिजनेसमैन के एक 10 साल के बेटे की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए वह बस में बैठा था। इसी दौरान इसे चक्कर आया और मौत हो गई। मामला ​डीग जिले के कामां थाना इलाके का है।

.

घटना गुरुवार सुबह टायरा मोड़ अनाज मंडी के सामने की है। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दानिश के ताऊ महमूद ने बताया कि उनके भतीजे की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

दानिश के पिता साहुन का कहना है कि बस में दानिश की बहन सदक भी थी। वह बहन के पास जाने लगा तो चक्कर आकर वह नीचे गिर गया। पिता ने बताया कि उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

फोटो दानिश के घर का है। जब बच्चे की मौत की खबर मिली तो परिवार की महिलाएं भी घर पहुंची।

फोटो दानिश के घर का है। जब बच्चे की मौत की खबर मिली तो परिवार की महिलाएं भी घर पहुंची।

दानिश के घर के बाहर खड़ी थी स्कूल बस

पिता साहुन ने बताया कि सुबह 8 बजे स्कूल बस उसे लेने आती है। वह गांव के एमसीएल स्कूल में क्लास तीसरी का स्टूडेंट है।

सुबह वह तैयार होकर स्कूल जाने के लिए निकला था। बस में उनकी पांचों बेटी और बेटा दानिश थे। दानिश की छोटी बहन सदक अलग-अलग सीट पर बैठे थे।

बस में बैठने के बाद जैसे ही रवाना हुई तो सदक ने दानिश को उसके पास आकर बैठने के लिए कहा। जैसे ही वह अपनी बहन के पास जाने लगा तो गिर गया।

इसके बाद बस ड्राइव ने परिजनों को सूचना दी। पिता ने बताया कि हम पास के एक डॉक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने दानिश को कामां अस्पताल ले जाने को कहा। दानिश को तुरंत कामां अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

ये दानिश के पिता है। इन्होंने बताया कि बेटा स्कूल बस में था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

ये दानिश के पिता है। इन्होंने बताया कि बेटा स्कूल बस में था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

ताऊ बोले-डेढ़ साल पहले भी दानिश को चक्कर आए थे

दानिश के ताऊ महमूद ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी उसे चक्कर आए थे। जब उसका चेकअप करवाया तो, डॉक्टर ने कहा कि उसकी बॉडी में इन्फेक्शन है। इसके बाद इलाज चला और कभी चक्कर नहीं आए। गुरुवार को उसकी अचानक तबीयत खबरा हो गई और मौत हो गई।

ताऊ ने बताया कि हमने चेक तो नहीं करवाया लेकिन दानिश की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। बस में दानिश के साथ उसकी बहनें गुलशिता (16), मनकशा (14), कहकशा (12) और सदक (13) भी थी।

दानिश के पिता साहुन कामां पंचायत समिति के सदस्य है। इसके साथ ही उनका टाइल्स, सीमेंट ​और कंस्ट्रक्शन मेटेरियल का बिजनेस है। 6 बच्चे है। इनमें से दानिश की मौत हो चुकी है बाकी पांच लड़कियां है।

फोटो दानिश के घर का है। बच्चे के मौत की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

फोटो दानिश के घर का है। बच्चे के मौत की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

डॉक्टर BS सोनी ने बताया कि परिवार सुबह एक बच्चे को अस्पताल लेकर आया गया था। उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही कारणों का साफ तौर पर पता लग सकता था लेकिन, बच्चे के परिजन शव का बिना पोस्टमॉर्टम करवाए शव को घर ले गए। परिजनों ने बताया कि दानिश को पहले से दौरे आते थे। उसका इलाज भी चल रहा था। अभी तक दानिश की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। परिजन शव बिना पोस्टमॉर्टम करवाए घर ले गए। दानिश के 5 भाई बहन और है।

अंदेशा जताया जा रहा है कि दानिश को हार्ट अटैक आया था, जिससे उसकी मौत हो गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading