![]()
जेडीए समीक्षा बैठक में मौजूद आयुक्त उत्साह चौधरी एवं अन्य अधिकारी।
जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी द्वारा प्राधिकरण उच्च अधिकारीगण की समीक्षा बैठक ली गई। इसमें आयुक्त द्वारा प्राधिकरण की ऑनलाइन सेवाओं के बकाया प्रकरणों एवं राज-काज ई-फाईल डिस्पोजल रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए पत्रावलियों को समयबद्धता से निष
बैठक में आयुक्त चौधरी द्वारा राजस्थान सम्पर्क, लोकायुक्त, विधानसभा प्रश्नोत्तर, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राधिकरण से संबंधित प्रकरणों के प्रगति की समीक्षा कर बकाया प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
ये रहे मौजूद
बैठक में सचिव भागीरथ बिश्नोई, उपसचिव कंचन राठौड़, उपायुक्त मुकेश बारेठ, रामजी भाई कलबी, जयपाल सिंह राठौड़, अदिति पुरोहित, दिनेश कुमार मीणा, निदेशक अभियांत्रिकी महेंद्र सिंह पंवार, निदेशक वित्त मंजीत चारण, निदेशक आयोजना सुनिल चौहान, तहसीलदार, अभियन्ता सहित उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments