☜ Click Here to Star Rating



नगर परिषद ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुराने चुंगी नाका भवन को ध्वस्त कर दिया।

चूरू नगर परिषद ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुराने चुंगी नाका भवन को ध्वस्त कर दिया। नगर परिषद की टीम ने सुबह से दो जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई शुरू की।

.

यह भवन नगर परिषद के पुराने रिकॉर्ड में दर्ज था। जर्जर अवस्था में होने के बावजूद इस पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस की मौजूदगी से माहौल शांतिपूर्ण रहा और कार्रवाई बिना किसी विरोध के पूरी हुई।

जर्जर भवन हटने से अतिक्रमण समाप्त हुआ और आमजन के लिए आवागमन सुगम हो गया। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार यह कदम शहर को साफ-सुथरा और सुचारु यातायात वाला बनाने के लिए उठाया गया। भवन हटने से क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा और सड़क पर भीड़भाड़ कम होगी।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अशोक गोरा, कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया, सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading