☜ Click Here to Star Rating


नगर निगम कार्यालय में शिविर आवेदन कर रहे लोग।

सरकार की ओर से बुधवार से अलवर नगर निगम कार्यालय में शहरी सेवा शिविर शुरू तो हो गया लेकिन पट्टे के लिए आने वालों को पूरी राहत नहीं है। पट्‌टा बनवाने आए लोग बोले चार साल से चक्कर लगा रहे थे। अब भी बस घुमा रहे हैं। पट्टे व जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कर

.

नवंबर 21 से चक्कर लगा रहा ,,,बुजुर्ग बोला,,,

प्रतापबास निवासी सुरेश गुप्ता का कहना है कि 2021 में पट्टे के लिए आवेदन किया था। 69A के तहत ही आवेदन है। जिसके तहत पट्टे दिए जाने हैं। अब शिविर में आ गया। पूछने पर कोई जवाब नहीं दे रहे। एक ने कहा कि आयोजना शाखा वाले बताएंगे। इसके बाद बुजुर्ग बोला कि कुछ नहीं हो सकता। जब तक कोई काम करने वाला नहीं होगा। यहां टाला जा रहा है।

दो जने बोले – कच्ची बस्ती वालों को पट्टे नहीं

नयाबास व प्रतापबास से आए व्यक्ति रामेश्वर ने कहा कि 2022 से पट्टे का आवेदन किया हुआ है। कच्ची बस्ती से आया हूं। अब कह रहे हैं कि कच्ची बस्ती के पट्टे को लेकर कोई आदेश नहीं है। वहीं नयाबास निवासी ताेताराम सैनी ने कहा कि कई साल पहले से पट्टे का आवेदन किया हुआ है। लेकिन यहां आने पर भी कोई सटीक जवाब नहीं है। अधिकारी अच्छे से बात नहीं करते हैं।

महिला साकिरा बोली- रेकॉर्ड नहीं मिल रहा

तूलेड़ा से आई महिला साकिरा ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए हैं। लेकिन यहां आने के बाद कर्मचारी बोल रहे हैं कि हमारे पास अस्पताल का रिकॉर्ड नहीं आया है। इस कारण परेशान हो रहे हैं। जबकि बच्चे का जन्म हुए 6 महीने हो गए हैं। अब वापस जीवनधारा हॉस्पिटल में जाना पड़ेगा।

नगर निगम कार्यालय में लगे शिविर में अलग-अलग डेस्क लगी हैं।

नगर निगम कार्यालय में लगे शिविर में अलग-अलग डेस्क लगी हैं।

शिविर प्रभारी – हरीश जैन ने कहा सब अधिकारी कर्मचारी एक छत के नीचे

शिविर प्रभारी हरीश जैन ने कहा कि यहां एक छत के नीचे सब परिवदेना ली जाने की व्यवस्था है। तुरंत समाधान भी करने में लगे हैं। रोडलाइट, नाली, रोड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बकाया कर सहित अन्य कामकाज के लिए पूरी डेस्क है। पट्टे के आवेदन लिए जा रहे हैं। डेस्क से पता कर सकते हैं कि कौन-कौनसे दस्तावेज लगाने होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading