![]()
3 से 15 सितंबर 2025 तक चले अभियान में 112 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
धौलपुर में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। 3 से 15 सितंबर 2025 तक चले इस अभियान में 112 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए अपराधियों में 108 स्थायी वारंटी हैं। इनके अलावा 3 भगोड़े और 1 उद्घोषित अपराधी भी शामिल हैं। जिले के सभी थानों में विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
थानावार गिरफ्तारी में सबसे आगे बाड़ी कोतवाली रही। यहां से 32 वारंटी पकड़े गए। बसेड़ी से 13, कोतवाली से 12 और सरमथुरा से 11 वारंटी गिरफ्तार हुए। दिहौली थाने ने 8 अपराधियों को पकड़ा। सैंपऊ और निहालगंज से 6-6 गिरफ्तारियां हुईं। नादनपुर और मनियां से 4-4 वारंटी पकड़े गए। बाड़ी सदर और सोने का गुर्जा से 3-3 गिरफ्तारियां हुईं। कौलारी से 2 अपराधी पकड़े गए। सदर धौलपुर, राजाखेड़ा, बसईडांग और कंचनपुर से 1-1 वारंटी गिरफ्तार किए गए।
भगोड़ों की गिरफ्तारी में बाड़ी कोतवाली ने 2 और कोतवाली धौलपुर ने 1 अपराधी को पकड़ा। राजाखेड़ा थाने ने 1 उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments