![]()
पुलिस थाना सायबर क्राइम सवाई माधोपुर की टीम ने चिटफंड कम्पनी के नाम पर दो साल में पैसा दोगुना करने का लालच देकर 16 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को इंदौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनय ओझा (39) पुत्र स्व. अशोक कुमार ओझा, निवासी
इंदौर से डिटेन कर किया गिरफ्तार
अनुसंधान अधिकारी ASP राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि साल 2023 में सायबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें परिवादी ने बताया कि आरोपी विनय ओझा व उसके सहयोगी इन्द्रजीत सिंह अरोड़ा ने पीड़ित से 16 लाख रुपये चिटफंड कम्पनी के नाम पर यह कहकर हड़प लिए कि दो साल में रकम दोगुनी कर वापस कर दी जाएगी। पीड़ित से ली गई राशि आरोपियों ने अपने और अपने गिरोह के बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई थी। जिसपर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। गठित टीम के ASI फैयाज खान, ASI राजब्बर सिंह, हैड कॉन्स्टेबल महेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल नफीस, कॉन्स्टेबल दिनेश ने आरोपी को इंदौर से डिटेन कर गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments