☜ Click Here to Star Rating


भीड़ से निकालकर आरोपियों को ले जाती हुई पुलिस।

जालोर जिले के तातोल गांव में ग्रामीणों ने 2 संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। चोरी कर भागने की आशंका में दोनों को दबोचकर जमकर धुनाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

.

रामसीन थानाधिकारी मोहनलाल कुमावत ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे थाना क्षेत्र में सीकवाड़ा गांव में 2 युवक सिरोही के आबूरोड़ निवासी मोहम्मद आसीफ और सुरेश कुमार माली बाइक पर सवार होकर गाव में पहुंचे और दिनदहाड़े एक सूने मकान में चोरी करने का प्रयास कर रहे थे।

लोगों ने बाइक से किया पीछा, 7 किमी दूर पकड़ा इधर सूने घर में हलचल होने से लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक मौके से भाग गए। लोगों ने बाइक से पीछा किया और करीब 7 किमी दूर तातोल गांव में घेराबंदी की। इस दौरान दोनों युवक रास्ता भटकने पर एक मोहल्ले में घुस गए, जहां ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

ग्रामीणों ने 1 घंटे तक पुलिस की गाड़ी को घेरकर रखा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। इस दौरान ग्रामीण तुरंत पूरी जानकारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान करीब 1 घंटे तक पुलिस की गाड़ी को लोगों ने घेरकर रखा। बाद में थानाधिकारी मोहनलाल कुमावत, सीकवाड़ा के मगाराम चौधरी, तातोल सरपंच पांचाराम चौधरी और सहायक ग्रामसेवक उत्तमसिंह काबावत ने ग्रामीणों से समझाइश की और पुलिस की गाड़ी को थाने ले जाने दिया।

ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर करीब 1 घंटे तक पुलिस की गाड़ी को घेरकर रखा।

ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर करीब 1 घंटे तक पुलिस की गाड़ी को घेरकर रखा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि मौके से 2 संदिग्धों को थाने लाए है। रात में भीड़ ने दोनों युवकों को पीट दिया था। दोनों युवकों का मेडिकल करवाकर धारा-151 में गिरफ्तार किया था। देर रात को मकान मालिक जेठाराम ने लिखित रिपोर्ट दी, जिस पर मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading