![]()
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में गरबे खेलते हुए श्रद्धालु।
जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के अष्टमी को गरबों का समापन हुआ। इससे पहले सुबह 4 बजे से ही दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगना शुरू हो गई थी।
इस दौरान बड़ी संख्या में आस-पास के लोग नंगे पांव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं देर रात 2 बजे तक यहां गरबा हुआ।
सुबह 4 बजे से रात तक दर्शन के लिए लगीं रही कतार
अष्टमी के उपलक्ष्य में सुबह 4 बजे से ही लोग मंदिर दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगे हुए थे। मंगलवार रात तक मंदिर दर्शन करने व गरबो में भाग लेने के लिए लोग पहुंचते रहे। अष्टमी के उपलक्ष्य में दिनभर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग नंगे पांव पैदल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।
पुलिस जाब्ता रहा तैनात
सदर थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई के नेतृत्व में मंदिर परिसर में दिन व रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान तैनात रहे। रात्रि में गरबा आयोजन के दौरान पुलिस के कई जवान परिसर में लोगों की भीड़ के बीच गश्त करते हैं। ओर हजारों की संख्या में मंदिर परिसर में उपस्थित भीड़ को रात 12 बजे से धीरे-धीरे खाली कराना शुरू कर दिया। वहीं त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में नवरात्रि के दिनों में आयोजित हुए मेले का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। लोगों ने जमकर खरीददारी भी की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments