![]()
अजमेर के पटेल मैदान में गुरुवार को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा। रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों को खड़ा कर फाइनल तैयारी की जा रही है। पुतलों में पटाखे लगाने का काम कारीगरों की ओर से किया जा रहा है।
कारीगरों के द्वारा पुतलों को बरसात से बचाने के लिए पुतलों पर प्लास्टिक की प्लास्टिक लगाकर उन्हें ढका गया है। नगर निगम ने जिस फर्म को रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले बनाने और अशोक वाटिका तैयार करने का वर्क आर्डर दिया उस फर्म के कारीगर पिछले कई दिनों से पटेल मैदान में पुतले तैयार करने में जुटे हुए थे। इस बार तीनों पुतलों के मुंह से आवाज के साथ आग के गोले निकलेंगे।
पुतलों में यह है खास
- रावण के पुतले की ऊंचाई 65 फीट
- रावण की शेरवानी की लम्बाई 30 फीट
- रावण के मुख्य चेहरे की लम्बाई 14 फीट
- रावण के पुतले की ढाल घूमती आएगी नजर
- आंखों से रोशनी निकलेगी और पलकें झपकेगी।
- कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतले की लम्बाई रावण के कंधों की ऊंचाई तक
- तीनों पुतलों के मुख से तेज आवाज के साथ आग के गोले निकलेंगे।
अशोक वाटिका भी तैयार की जा रही
अब इन पुतलों को पटेल मैदान में ही दुकानों के पीछे खाली पड़ी जगह पर खड़ा कर दिया गया। यहां पर अशोक वाटिका भी तैयार की जा रही है। दशहरे के दिन गुरुवार शाम यहीं पर इन पुतलों का दहन होगा। अब बुधवार को इनमें पटाखे लगाने का काम किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments