जैसलमेर में बोलेरो कैंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और भतीजी की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। हादसा भणियाणा थाना क्षेत्र में सरदार सिंह की ढाणी के पास गुरुवार दोपहर 3:30 बजे हुआ।
बालोतरा में मंडली के खानूडा निवासी भाऊनाथ (35) पुत्र सुरमनाथ, पत्नी भंवरी देवी (35) और भंवरी की भतीजी समदड़ी निवासी पिंकी पुत्री चंदा नाथ (12) के साथ बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान सामने से स्पीड में आ रही बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीनों के शव CHC भणियाणा में रखवाए हैं।

बोलेरो कैंपर बाइक को टक्कर मारकर पलट गई। वहीं बाइक सवार लोगों के शव क्षत-विक्षत होकर बिखर गए।
बोलेराे कैंपर का टायर फटा, बाइक को टक्कर मारकर पलटी भणियाणा SHO देवाराम ने बताया- गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सांकड़ा की तरफ से बोलेरो कैंपर आ रही थी। सामने से 4-5 बाइक भी आ रही थीं। इसी दौरान बोलेरो कैंपर का आगे का एक टायर फट गया। बेकाबू बोलेरो कैंपर ने बाइक को टक्कर मारकर पलट गई।
बोलेरो कैंपर में भणियाणा निवासी नाथूराम मेघवाल ही था। उसे मामूली चोट लगी है। वहीं, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनाें इस इलाके में खेतों में मजदूरी करने आए थे।
देखिए, हादसे से जुड़ी अन्य PHOTOS…

हादसे के बाद सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े शव।

बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी बोलेरो कैंपर। बाइक सवार भाऊनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

शवों को एम्बुलेंस से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।
एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जयपुर में डंपर ने राहगीरों को कुचला, 2 की मौत:बेकाबू डंपर ट्रांसफॉर्मर से टकराया, आग लगी; ग्रामीणों ने जयपुर-दिल्ली हाईवे किया जाम

जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े राहगीरों को कुचल दिया। लोगों को कुचलने के बाद डंपर सड़क किनारे एक ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया, जिससे डंपर में आग लग गई। हादसे में 2 राहगीरों की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments