जयपुर में बुधवार को एक रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर पर फायरिंग करने वाले पूर्व सिक्योरिटी गार्ड को बजाज नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि 4-5 दिन पहले पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने रिटायर्ड IRS अधिकारी को कॉल करके गाली-गलौज की थी
पहले रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर में चोरी की थी। जिसके चलते पुलिस उसे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में उसका काफी पैसा खर्च हो गया और वह कर्ज में डूब गया। इसी वजह से वह रिटायर्ड IRS अधिकारी से बदला लेना चाहता था।
डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया ने बताया- मामले में आरोपी भरत लाल उर्फ भरत सिंह मीणा (35) निवासी हिण्डौन सदर करौली हाल दादू दयाल नगर मुहाना को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व वारदात में यूज बाइक जब्त की है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर रुट मैप बनाकर दबिश देकर आरोपी भरत लाल को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
गोली गार्ड रूम के शीशे को तोड़कर अंदर चली गई एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) आशाराम चौधरी ने बताया कि बजाज नगर के महावीर नगर में रिटायर्ड IRS दिनेश दयाल गुप्ता का घर है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे एक बाइक सवार बदमाश ने उनके घर के बाहर फायरिंग की। एक गोली गार्ड रूम के शीशे को तोड़कर अंदर चली गई, जबकि दूसरी गोली गेट के ऊपर से निकल गई। फायरिंग करने के बाद बदमाश पकड़े जाने के डर से फरार हो गया।
कॉल कर रंगदारी मांगने का चला पता घर के बाहर लगे CCTV फुटेज चेक करने पर बाइक सवार बदमाश की हरकत कैद हो गई। जांच में सामने आया कि रिटायर्ड IRS दिनेश दयाल गुप्ता को 4-5 दिन पहले किसी बदमाश ने कॉल करके गाली-गलौज की थी। उसने घर में डीजल छिड़ककर आग लगाने और जान से मारने की धमकी दी थी, साथ ही रंगदारी भी मांगी थी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने डराने के लिए फायरिंग की।
पहचान की, बनाया रूट चार्ट एसीपी (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया के सुपरविजन में डीएसटी थानाधिकारी बन्ना लाल व बजाज नगर थानाधिकारी पूनम चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। CCTV फुटेज व कॉल के आधार पर फायरिंग करने वाले बदमाश की पहचान भरत लाल उर्फ भरत सिंह मीणा के रूप में की गई। वह रिटायर्ड IRS के घर पर पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर रूट चार्ट तैयार कर लोकेशन के आधार पर मुहाना स्थित घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।
कर्ज में डूबने पर लेना चाहता था बदला पुलिस पूछताछ में आरोपी भरत लाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रिटायर्ड IRS के घर रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रिटायर्ड IRS के घर से बाहर जाने पर घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पत्नी के साथ वह फरार हो गया था।
मकान मालिक की ओर से बहुत ज्यादा गहने और रुपए चोरी का झूठा आरोप लगाकर बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। चोरी के मामले में पुलिस उसे व उसकी पत्नी को चेन्नई से पकड़ लाई। जेल भेजने पर प्रकरण में जमानत करवाने में काफी पैसा खर्च हो गया और जमानत करवाने को लेकर उस पर काफी कर्जा हो गया।
खरीदकर लाया अवैध हथियार वह कर्जदार बनने का जिम्मेदार रिटायर्ड IRS दिनेश दयाल को मानने लगा और उनसे बदला लेने के लिए 11 हजार 800 रुपए में देसी कट्टा और 6 कारतूस खरीद कर लाया। पहले कॉल कर धमकाकर रुपए मांगे और कोई रिस्पॉन्स नहीं आने पर डराने के लिए घर के सामने फायरिंग की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments