☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा में एक महिला ने विधायक के कार्यकर्त्ता पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही, थाने में सुनवाई न होने पर वह एसपी से गुहार लगाने पहुंची।

.

महिला का कहना है कि उसने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई लेकिन पुलिस विधायक के दबाव में आकर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इसलिए मैं आज एसपी ऑफिस में आई हूं ,मुझे उम्मीद है कि यहां से न्याय मिलेगा।

मामला भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है।

अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

महिला ने गुरुवार को एसपी से एक शिकायत दी जिसमें बताया कि वो 2 दिन पहले कार्यक्रम में शामिल होने नगर निगम जा रही थी। इसी दौरान निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी के कार्यकर्ता सत्तू गूगड ने पहले तो उसके पति की शॉप पर जाकर पति के साथ गाली गलौज और बदतमीजी की। फिर मेरे बारे में पूछकर नगर निगम आ गया। मुझे देखते ही उसने अपनी गाड़ी आगे लगा दी। अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौज की। महिला ने कहा- इस व्यक्ति से मेरी कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है। बेवजह मेरे साथ ये हरकत की गई।

बोली- दबाव बनाया जा रहा

महिला ने कहा- मैं जब थाने शिकायत करने पहुंची तो उसके बाद से लगातार मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है। धमकियां दी जा रही है। मैंने कल कोतवाली में एक शिकायत भी दी, मेरे बयान भी हुए हैं लेकिन पुलिस दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से परेशान होकर मैं आज एसपी साहब के समक्ष न्याय की उम्मीद लेकर आई हूं।

कहा- दिव्यांग होने का फायदा उठाता है

महिला का आरोप है कि ये मुझे बीच चौराहे पर भद्दी-भद्दी गालियां देकर गया। वो सब जगह अपनी दिव्यंगता का फायदा उठाता है और विधायक के नाम की धौंस जताता है। जबकि हम भी विधायक की टीम से ही हैं। हम भी टीम कोठारी के कार्यकर्ता हैं। उसने मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर डाला वो गलत डाला है। मुझे तो बस न्याय चाहिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading