जैसलमेर। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
जैसलमेर के फतेहगढ़ तहसील के रणधा गांव में दोपहर करीब 3 बजे 2 युवक के पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। आसपास के लोगों ने उनको पानी में तैरते हुए देखा था। कुछ देर बाद जब वो नजर नहीं आए तो उनकी तलाश करने पर गड्ढे के बाहर जूते चप्पल नजर आए।
युवकों के पानी में डूबने की आशंका के चलते लोगों में सनसनी फैल गई। मगर गहरा गड्ढा होने के कारण वे पानी में नहीं उतर सके। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व झिनझिनयाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से व JCB आदि की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है।

बरसाती पानी के गड्ढों में जाने से हुआ हादसा।
जानकारी के अनुसार डूबने वाले मुकेश नाथ पुत्र चंदू नाथ (निवासी रणधा) और देवनाथ, निवासी बाड़मेर है। देवनाथ चंदू नाथ का रिश्तेदार बताया जा रहा है। झिनझिनयाली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया – जिस स्थान पर इनके चप्पल जूते मिले हैं, वहां बरसात के चलते गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। जिससे गड्ढे में कीचड़ आदि भर गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं जैसलमेर से गोताखोरों को भी बुलाया गया है। युवकों की पानी में तलाश जारी है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है-
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments