![]()
झालावाड़ जिले में तीन दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है।
झालावाड़ जिले में तीन दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भी दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 39.15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
लगातार बारिश से जिले में जगह-जगह निचली बस्तियां और ग्रामीण क्षेत्र के खेत जलमग्न हो गए हैं। नदी-नाले उफान पर आने से बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर जाने की मुनादी करवाई जा रही है।
कलेक्टर, एसपी सहित क्षेत्र के एसडीएम और नगरीय निकाय के अधिकारी जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से समझाइश कर रहे हैं। इस वर्ष मानसून सीजन में 1 जून से आज तक औसतन 716.77 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह गत वर्ष की तुलना में 86.47 प्रतिशत अधिक है।
गांव मगीसपुर में दो वर्षों से नालियां और नाले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। एक नाला टूट चुका है, जिससे पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे पैदल चलने में भी समस्या हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार स्कूली बच्चों, वाहनों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
क्षेत्र के बांधों की स्थिति भी चिंताजनक है। लगातार बारिश से लगभग सभी बांध ओवरफ्लो हैं। कालीसिंध बांध के 2 गेट खोलकर 12,766 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भीमसागर डेम से 4,460 क्यूसेक, छापी डेम से 4,308 क्यूसेक और राजगढ़ डेम से 6,585 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments