☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर में सरकारी स्कूल में 28 जुलाई को हुए हादसे में टीचर ने 7 बच्चों की जान बचाई। हालांकि एक मासूम की मौत हो गई थी। बच्चों को बचाने के लिए टीचर ने पत्थर समेत गेट को पकड़े रखा था। इसमें टीचर का बायां पैर तक फ्रैक्चर हो गया।

.

दरअसल, शिक्षक अशोक सोनी (40) के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया था। जिस समय बच्चे स्कूल के जर्जर गेट के पास आए, उस समय गेट हवा के कारण हिलते देखकर टीचर अशोक सोनी भागकर गेट के पास गए।

उन्होंने गेट को पकड़ लिया और वहां मौजूद 7 बच्चों को निकाला। उसको पकड़ लिया। भारी होने से टीचर गेट को संभला नहीं और उसके नीचे दब गए। हालांकि अरबाज भी उस पत्थर और गेट के नीचे आ गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

पूनमनगर की स्कूल का गेट, जिससे हादसा हुआ।

पूनमनगर की स्कूल का गेट, जिससे हादसा हुआ।

टीचर के पैर का अहमदाबाद में होगा ऑपरेशन टीचर के बाएं पैर पर गेट और पत्थर गिरा, जिससे हड्डी टूट गई। टीचर अशोक सोनी को अहमदाबाद रेफर किया गया है, जहां उनके पैर का ऑपरेशन होगा। वहीं एक मासूम बच्ची प्रिया भी गेट की चपेट में आने से घायल हो गई थी, जिसको प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजा गया।

हादसे में घायल पहली क्लास की बच्ची प्रिया।

हादसे में घायल पहली क्लास की बच्ची प्रिया।

गेट 1 साल से जर्जर था गेट पूनमनगर स्कूल का गेट करीब 1 साल से जर्जर था। स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुसुम बाला ने बताया कि उन्होंने शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी थी। हाल ही में झालावाड़ हादसे के बाद उन्होंने गेट पर लगे पिलर को ऊपर से हटाया भी था। मगर 28 जुलाई को तेज हवा के कारण लोहे का गेट पत्थरों के साथ गिर गया, जिससे हादसा हुआ।

टीचर अशोक सोनी को गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया है, जहां उनके पैर का ऑपरेशन होगा।

टीचर अशोक सोनी को गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया है, जहां उनके पैर का ऑपरेशन होगा।

ये भी पढ़ें… बहन को लेने गए भाई पर स्कूल का गेट गिरा,मौत:मां बोली-उसकी क्या गलती थी, बहन ने कहा- सरकार को शर्म आनी चाहिए

अरबाज (7) और मधु (9) को लेने हमेशा उसके चाचा जाते थे। 28 जुलाई को किसी काम की वजह से नहीं जा पाए। अरबाज अपने स्कूल से निकलकर बहन मधु के स्कूल पहुंच गया। गेट पर वह इंतजार कर रहा था। बहन आती, उससे पहले मौत आ गई। (पूरी खबर पढ़ें)

जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत:टीचर-5 साल की बच्ची घायल; उदयपुर में 3 कमरों का प्लास्टर गिरा, 45 बच्चे बाल-बाल बचे जैसलमेर के पूनमनगर में सरकारी स्कूल का गेट गिरने से 1 छात्र की मौत हो गई। जबकि एक टीचर और 5 साल की बच्ची के भी चोटें आई है। टीचर को जवाहिर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का मैन एंट्री गेट गिरने से यह हादसा हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)

उदयपुर में स्कूल के 3 कमरों का प्लास्टर गिरा, 45 बच्चे बैठे थे उदयपुर में वल्लभनगर के सरकारी स्कूल नया राजपुरा में सोमवार को 3 कमरों की छतों का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। तीनों क्लास में 45 बच्चे बैठे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

झालावाड़ के सरकारी स्कूल में हुई थी 7 बच्चों की मौत 25 जुलाई को झालावाड़ के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी, वहीं 9 गंभीर घायल हो गए थे। यहां सुबह से बारिश हो रही थी। प्रार्थना का समय हुआ तो सभी क्लास के बच्चों को स्कूल के ग्राउंड में इकट्ठा करने की बजाय कमरे में बैठा दिया, ताकि वे भीगे नहीं। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading