![]()
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एकेडमी का नाम बदल दिया गया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में RCA एकेडमी के नाम से पहचानी जाने वाली बिल्डिंग अब मेजर ध्यानचंद बिल्डिंग के नाम से पहचानी जाएगी। मंगलवार को खेल विभाग ने इसके आदेश जारी किए।
दरअसल, खेल विभाग के अधिकारियों ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बनी बिल्डिंग का नाम बदल खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर खेल मंत्री ने मंगलवार को स्वीकृति जारी कर दी है। ऐसे में अब अब तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एकेडमी के नाम से पहचानी जाने वाली बिल्डिंग अब से मेजर ध्यानचंद भवन के नाम से पहचानी जाएगी।
राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया- राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से सवाई मानसिंह स्टेडियम का MOU खत्म हो गया है। अब सवाई मानसिंह स्टेडियम पूरी तरह से खेल परिषद के अधीन है। ऐसे में खेल परिषद ने RCA एकेडमी बिल्डिंग का नाम बदल मेजर ध्यानचंद भवन करने का फैसला किया था। इस पर आला स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है।
बिल्डिंग पर नया फ्लैक्स लगेगा
ऐसे में अब से सवाई मानसिंह स्टेडियम में बनी बिल्डिंग को मेजर ध्यानचंद भवन के नाम से पहचाना जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिल्डिंग पर नया फ्लैक्स लगेगा। जिसमें भारतीय खेलों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मेजर ध्यानचंद का नाम होगा।
RCA एकेडमी के नाम से पहचानी जाती थी
बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ईस्ट और नॉर्थ ब्लॉक के बीच बनी चार मंजिला बिल्डिंग अब तक RCA एकेडमी के नाम से पहचानी जाती थी। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इस बिल्डिंग का निर्माण करवाया था। जहां पर क्रिकेट ग्राउंड के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, जिम, स्विमिंग पूल के साथ ही ऑफिस एरिया भी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments