इंडिगो ने सोमवार से जयपुर एयरपोर्ट से इंदौर, बेंगलुरु, देहरादून और उदयपुर के लिए नई फ्लाइट का संचालन शुरू किया है। वहीं, स्पाइस जेट ने 6 नवंबर से मुंबई, दिल्ली और गुवाहाटी के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है।
स्पाइस जेट एयरलाइंस से जारी शेड्यूल के मुताबिक जयपुर से गुवाहाटी के लिए फ्लाइट 6 नवंबर से हर रोज (बुधवार को छोड़कर) सुबह 10:40 बजे टेक ऑफ होगी। दोपहर 1:20 बजे गुवाहाटी लैंड करेगी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरेगी, जो शाम 4.35 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसी तरह जयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट रोज (बुधवार को छोड़कर) सुबह 6:50 बजे टेक ऑफ होगी, जो सुबह 8:55 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से शाम 6:15 उड़ान भरेगी, जो रात 8:05 बजे जयपुर पहुंचेगी।

जयपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों के लिए सुविधा होगा। (फाइल फोटो)
उदयपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए रोजाना फ्लाइट उदयपुर से दिल्ली के लिए 6 नवंबर से स्पाइस जेट की फ्लाइट रोजाना सुबह 11:30 बजे टेक ऑफ करेगी, जो दोपहर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे टेक ऑफ होगी, जो दोपहर 3:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
उदयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट रोजाना दोपहर 3:55 बजे टेक ऑफ होगी और शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से उदयपुर के लिए फ्लाइट रोजाना सुबह 8:55 बजे चलेगी और सुबह 10:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार से इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू की गई हैं। (फाइल फोटो)
इंडिगो की इन फ्लाइट का संचालन शुरू इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7158 आज जयपुर से सुबह 5:10 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई। अब जयपुर से हर रोज 2 फ्लाइट इंदौर के लिए चलेंगी। इसके साथ ही इंडिगो की फ्लाइट 6E-373 का जयपुर से सुबह 5:25 बजे बेंगलुरु के लिए संचालन शुरू किया गया है।
जयपुर-देहरादून फ्लाइट अभी सुबह 5:45 बजे जाती थी। अब शाम को एक और फ्लाइट संचालित होगी। इंडिगो की यह फ्लाइट 6E-7468 रोज जयपुर से शाम 6:30 बजे देहरादून के लिए टेक ऑफ करेगी।
जयपुर से उदयपुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने आज शाम 5:30 बजे नई फ्लाइट शुरू की है। अभी उदयपुर के लिए सुबह 6:55 बजे एक फ्लाइट जाती थी, लेकिन अब हर रोज 2 फ्लाइट उदयपुर के लिए संचालित होंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments