नवरात्रि के पहले दिन नई बाइक खरीदकर घर लौट रहे 2 दोस्त नदी में बह गए। शोरूम जाते समय तीन दोस्तों ने चेनपुरिया पुलिया पर रील बनाई। शोरूम से बाइक खरीदी। दो दोस्त नई बाइक पर बैठे, जबकि एक दोस्त अपनी बाइक लेकर पीछे-पीछे आ रहा था।
दोनों दोस्त वापस चेनपुरिया पुलिया पर पहुंचे तो संतुलन बिगड़ गया। नई बाइक समेत दोनों रपट से नदी में गिर गए। तेज बहाव के साथ बह गए।
उनके पीछे चल रहे तीसरे साथी ने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया, देर रात तक युवकों का पता नहीं चल सका। हादसा भीलवाड़ा के पारोली थाना क्षेत्र में बनास नदी की चेनपुरिया पुलिया पर सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ।
हादसे में रामनिवास (35) पुत्र रामलाल रैगर और उसके दोस्त गोपाल (30) पुत्र रामस्वरूप दरोगा निवासी गड़बोदिया बह गए। जबकि उनके पीछे अपनी बाइक लेकर चल रहा तीसरा साथी कान्हा सुरक्षित है।
पहले देखिए… घटना से जुड़ी तस्वीरें

बाइक खरीदने से पहले तीनों दोस्तों ने चेनपुरिया पुलिया पर ही रील बनाई थी।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय गोताखोरों की टीम ने दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
थानाधिकारी बोले- बाइक खरीदने से कुछ देर पहले बनाई थी रील पारोली थाना प्रभारी परबती लाल ने बताया- गड़बोदिया निवासी रामनिवास, गोपाल और कान्हा दोस्त हैं। आज नवरात्रि के मौके पर रामनिवास को नई बाइक खरीदनी थी। सुबह करीब 11 बजे तीनों दोस्त कान्हा की बाइक पर गड़बोदिया से पारोली के लिए निकले। घर से 20 किमी दूर चेनपुरिया पुलिया पर रुककर तीनों ने रील बनाई, जिसे इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया।

रेस्क्यू टीम ने दोनों की तलाश की, लेकिन देर रात तक पता नहीं चला।
जिस पुलिया पर रील बनाई, 5 घंटे बाद वहीं पर बह गए
लौटते समय रामनिवास और गोपाल नई बाइक पर आ रहे थे। कान्हा उनके पीछे अपनी बाइक लेकर चल रहा था। चेनपुरिया पुलिया पर पहुंचे तो बाइक चला रहे रामनिवास का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और बाइक समेत दोनों युवक रपट से नदी में जा गिरे। तेज बहाव होने से रामनिवास और गोपाल नदी में बह गए।
उनके पीछे चल रहे कान्हा ने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका।

रामनिवास ने दोस्तों के साथ नई स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। साथी गोपाल के साथ घर जा रहा था। दोनों रपट से गिरकर नदी में बह गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments