![]()
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 सगे भाइयों की मौत हो गई।
जयपुर के चौमूं में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा दोपहर डेढ़ बजे कालाडेरा थाना क्षेत्र के दूध डेयरी के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गोविन्दगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ ने बताया कि मृतकों की पहचान लालचंद कुमावत (40) पुत्र दुर्गालाल कुमावत और रामेश्वरलाल (45) पुत्र दुर्गालाल कुमावत निवासी कालाडेरा थाना क्षेत्र के हस्तेड़ा के रुप में हुई हैं। दोनों भाई किसी कार्य से चौमूं की ओर आ रहे थे।
सीओ राजेश जांगिड़ ने बताया- हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन ड्राइवर की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौमूं-रेनवाल मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments