☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाली संस्था स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में निर्भया स्क्वायड की महिला पुलिसकर्मी स्टूडेंट्स से बातचीत के दौरान मीणा समाज को लेकर टिप्पणी करती नजर

.

‘सशक्त नारी हमारी जिम्मेदारी’ अभियान राजधानी जयपुर में महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से ‘सशक्त नारी हमारी जिम्मेदारी’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत निर्भया स्क्वायड की महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वॉक एंड टॉक कार्यक्रम के जरिए स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की जानकारी दे रहे हैं।

इसी क्रम में 22 सितंबर को निर्भया स्क्वायड की दो महिला पुलिसकर्मी स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी पहुंची थीं। यहां पर जागरूकता सत्र रखा गया, जिसमें स्टूडेंट्स को सुरक्षा से जुड़े कानूनों और शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सवाल पूछने का मौका भी दिया गया।

स्टूडेंट ने बनाया वीडियो इंटरैक्शन के दौरान एक छात्र ने महिला पुलिसकर्मी से सवाल किया कि अगर बाइक चोरी हो जाए तो शिकायत कहां करनी चाहिए। जवाब में पुलिसकर्मी ने कहा कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत थाने में करवानी पड़ेगी। इसके बाद छात्र ने सवाल किया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बाइक वापस नहीं मिलती। इस पर महिला पुलिसकर्मी ने कहा – “क्या कहा! मिलती नहीं है। भाई क्या करें, यहां मीना बहुत ज्यादा हैं।” पुलिसकर्मी की इस टिप्पणी का ऑनलाइन क्लास लेने वाले किसी स्टूडेंट ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बयान पर जताई कड़ी आपत्ति वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीणा समाज से जुड़े कई लोगों ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे पूरे समाज को लेकर अपमानजनक टिप्पणी बताया। कई यूजर्स ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की है।

विवाद बढ़ने पर स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी की ओर से सफाई दी गई। संस्थान के मैनेजमेंट हेड भगवंत सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह टिप्पणी पूरी तरह से संबंधित पुलिसकर्मी का व्यक्तिगत कथन है और इसका संस्था से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी हमेशा सभी समाजों और समुदायों का समान सम्मान करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

आवश्यक सावधानी बरतने का आश्वासन संस्थान ने कहा कि यदि इस घटना से किसी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो हम खेद प्रकट करते हैं। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानी बरती जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading