मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा बावड़ी गोकुलजी की प्याऊ के पास ये घटना सामने आई है।
जोधपुर के मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा बावड़ी में एक महिला को सांड ने सिंगो से उछाल दिया। इसकी वजह से महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है
जिसमें एक महिला सड़क पर पैदल जाते हुए नजर आ रही है। तभी अचानक से ही सामने से तेज स्पीड में सांड दौड़ता हुआ आया और उसमें महिला को उछाल कर दीवार की तरफ पटक दिया। इसके चलते महिला घायल हो गई। काफी देर तक महिला सड़क किनारे ही पड़ी रही। बाद में एक अन्य महिला दौड़ती हुई आई और घायल महिला को उठाया। घायल महिला का नाम सरोज बताया है। घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है।

सांड ने महिला को दीवार पर उठाकर पटक दिया।
इस घटना के बाद कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। बता दे की पूर्व में भी आवारा पशुओं की वजह से कई हादसे सामने आ चुके हैं इस घटना के बाद लोग जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments