☜ Click Here to Star Rating



अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ ही भाजपा का मूलमंत्र

संगठित रहकर समाज और पार्टी हित में काम करें, क्योंकि यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह आह्वान गुरुवार को झुंझुनूं में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत

.

जिले के एक निजी होटल में हुए इस भव्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षनी कुल्हरी, विधायक राजेन्द्र भांबू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश और समाज की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा संगठन को सर्वोपरि माना और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए कार्य किया। गहलोत ने बताया कि दीनदयाल जी ने संघर्षमय परिस्थितियों को अपने संकल्प और कर्मनिष्ठा से अवसर में बदला।

उन्होंने याद किया कि कैसे 1937 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आने के बाद दीनदयाल जी ने अपना जीवन संघ के प्रचारक के रूप में समर्पित कर दिया। उनकी संगठन क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1952 में जनसंघ के प्रथम अधिवेशन में उन्हें महामंत्री चुना गया, जिसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उनकी क्षमता को देखते हुए कहा था कि “अगर मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूंगा।”

‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का दर्शन

गहलोत ने जोर दिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन “एकात्म मानववाद” आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें इसी दर्शन पर चलते हुए, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की नीति ‘अंत्योदय’ को अपनाकर योजनाएं बनाती और लागू करती हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष कुल्हरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन निष्ठा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर आमजन की सेवा को ही अपना धर्म मानें और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading