जयपुर के चौमूं में इको कार की टक्कर से बाइक सवार पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। हादसा NH-52 (जयपुर-सीकर हाईवे) स्थित राधास्वामी बाग पुलिया के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रेनवाल थाना इलाके के बधाल गांव निवासी कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार सामोता (36) पुत्र लक्ष्मीनारायण सामोता घर से ड्यूटी के लिए सुबह घर से निकले थे। राधास्वामी बाग पुलिया के पास पहुंचने ही इको कार सवार ने पुलिस कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कॉन्स्टेबल सड़क पर गिर गए।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया बराला अस्पताल थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोग कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए चौमूं के बराला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल ईको कार और ड्राइवर की पहचान की जा सके। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है और कॉन्स्टेबल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
जयपुर पुलिस लाइन में थे कार्यरत थाना प्रभारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल जयपुर पुलिस लाइन में कार्यरत थे। वे 2015 बैच में राजस्थान पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments