![]()
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में शनिवार दोपहर नगर निगम के हूपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई और मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर धरना दे रहे हैं। मृतक राम कल्याण सैनी(40) शनिवार
एएसआई सोहन लाल ने बताया कि परिजनों से मिली रिपोर्ट पर पुलिस ने हूपर को सीज कर लिया हैं। वहीं हूपर चालक मौके से भाग निकला जिस की तलाश की जा रही हैं। आज लोगों ने खोर स्थित स्टैंड पर बड़ी संख्या में धरना दे रखा हैं। गुस्साए लोगों का कहना है कि सरकार मृतक के एक परिजन को सरकारी नौकरी दे साथ ही परिवार को आर्थिक मदद करे। मौके पर पहुंची थाना पुलिस धरना दे रहे लोगों के साथ समझाइश कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments