☜ Click Here to Star Rating


महिलाएं मौका पाकर दुकान से सोने की ज्वैलरी चुराकर ले गई।

जोधपुर के सदर कोतवाली थाना पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर जाने और ज्वेलरी देखने के बहाने चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कोटा जिले की रहने वाली है।

.

देवनगर थाना पुलिस ने पूर्व में मोंगिया गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

देवनगर थाना पुलिस ने पूर्व में मोंगिया गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

इन्हीं महिलाओं ने उसी दिन बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया के सामने मीनाक्षी ज्वैलरी पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसे देवनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिलाओं ने सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इस पर कोतवाली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर उन्हें गिरफ्तार करके लेकर आई।

पुलिस ने इस मामले में कृष्णा पत्नी प्रहलाद, सीमा पत्नी रमेश बागरी, मौसम बाई पत्नी सुमन कुमार बागरी निवासी गांव दरबी पुलिस थाना सुल्तानपुर कोटा हाल बड़ा बस्ती अनंतपुर जिला कोटा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

दुकान मालिक चेतनप्रकाश ने बताया कि महिलाओं का ज्वैलरी चोरी करने का तरीका बड़ा शातिराना है। ये एक साथ दुकान पर जाती है। वहां नाक की फिनी पहनने के नाम पर दुकानदार को उलझाती है। अन्य महिलाएं मौका पाकर चोरी कर लेती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading