जैसलमेर जिले में मानसून की गतिविधियां थम चुकी है। पिछले दो-तीन दिनों से बादल छाए हुए हैं लेकिन बरस नहीं रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। वहीं गुरुवार को दिन भर बादलों व सूर्य देवता के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। हालांकि ल
गुरुवार को दिन का पारा स्थिर रहा। वहीं रात के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 9 डिग्री का अंतर रहा। दिन का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री व रात का पारा सामान्य से 1.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो एक हफ्ते तक बादल छाए रहने की संभावना है, मगर बारिश होने के आसार नहीं है। ऐसे में तापमान भी बढ़ेगा।

आसमान में बादलों की आवक जारी।
बादल छाएंगे मगर बरसेंगे नहीं
गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उमस का असर कम हो चुका है। वहीं तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। ऐेसे में गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने जैसलमेर जिले में आगामी चार दिन के लिए मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी सप्ताह भर बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पश्चिमी हवाएं प्रभावित होने तथा बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने बादलों के छाने की संभावना के बीच बारिश नहीं होने की बात कही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments