![]()
जयपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से सात दिनों तक एक विशेष अभियान ‘सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी’’ चलाया जा रहा हैं। डीजीपी राजस्थान राजीव शर्म ने आज इस की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा की दिशा में बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों
डीजीपी राजस्थान राजीव शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय अभियान 20 अगस्त से 26 अगस्त तक चलाया जायेगा। युवाओं से डीजीपी ने कहा कि असली ताकत सम्मान देने से आती हैं। ना की किसी को डराने या धमकाने से। अपने साथ रहने,काम करने वाली महिलाओं का सम्मान हम सभी को करना चाहिए,हमारी टीम कॉलेज स्कूल कोचिंग पर फोकस करेगी। इस सात दिन के अभियान में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिस से महिलाएं भी अपनी शक्ति और अधिकार जानेगी।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कार्मिक अपने घऱ के आसपास वॉक एवं टॉक कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों के प्रति जानकारी देंगी। साथ ही उन्हें राजकॉप सिटिजन एप के नीड हेल्प के बारे में भी जानकारी देंगे।
अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी महिला अधिकारी जा कर उन्हें अधिकारों के कानून के बारे में जागरूक करेंगे। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने एवं बोलना के लिए प्रेरित करेंगी ताकि वे सशक्त बन सके। एवं अलग-अलग क्षेत्रों में आम बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा वॉरियर्स बनायेंगे ताकि आम महिला अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सके एवं पुलिस उनकी सुरक्षा एवं समस्या का समाधान सुनिश्चित कर सके।
अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों एवं औद्योगिक क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु ऑटोरिक्शा, मिनीबस चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन चिन्हित स्थानों पर कैम्प लगाकर वैरिफिकेशन किया जायेगा। इसी के साथ-साथ जोमाटो/अमेजन आदि के डिलीवरी बॉय के भी चरित्र सत्यापन किये जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments