☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग में नौकरी की तलाश में जुटे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा में 243 पद बढ़ाने का फैसला किया है। अब प्रदेश में कुल 2 हजार 783 पदों पर पशुधन सहायकों की भर्ती की जाए

.

कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी करने के बाद फाइनल रिजल्ट से पहले संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा।

37 हजार से ज्यादा युवाओं ने किया था आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- राजस्थान में कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 2540 पदों पर पशुधन सहायक भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए प्रदेश में 37 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। इसी साल 13 जून को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब पशुपालन विभाग ने भर्ती के 243 पद बढ़ाने का फैसला किया है। अब प्रदेश में कुल 2783 पदों पर पशुधन सहायकों की भर्ती की जाएगी।

2783 पदों की संशोधित विज्ञप्ति जारी होगी

आलोक राज ने बताया- फिलहाल भर्ती परीक्षा का प्री-रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में प्री-रिजल्ट के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र का वर्गीकरण कर एक बार फिर 2783 पदों की संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा। इसी आधार पर छात्र का फाइनल रिजल्ट जारी कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे-मैट्रिक्स 8 लेवल सैलरी दी जाएगी। हालांकि इससे पहले 2 साल उसे बतौर प्रोबेशनर अपना कार्यकाल पूरा करना होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading