![]()
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर माल्यार्पण करते नेता व कार्यकर्ता।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके कार्यों की सहराना की। राजीव गांधी अमर रहे के नारों की गूंज रही। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की केवल चार कांग्रेस नेत्री व क
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगश मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्दभावना दिवस के रूप में मनाया गया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। देश में भाईचारा व सदभावना बनाकर चलने की जरूरत है।
कांग्रेस नेता एसआर यादव ने कहा कि वोट का अधिकार 21 साल से घटाकर 18 साल किया करने वाले राजीव गांधी के समय बड़े काम हुए। वे बेहद साधारण विचारों वाले नेता रहे थे। यही नहीं गांधी ने ही देश में कम्प्यूटर क्रांति को आगे खड़ा किया। पंचायत राज के सुदृढकीरण करने वाले प्रधानमंत्री राजीव को देश हमेशा याद करता है। वे खुद भी देश की सेवा करते हुए बलिदान हो गए थे।
कांग्रेस नेता हरीशंकर रावत ने कहा कि राजीव गांधी के जन्म दिवस काे सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हैं। आमजन भी उनके बताए पर मार्ग पर चलेगा तो भारत विकास की ओर बढ़ेगा। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगश मिश्रा सहित काफी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि पिछले सालों की तुलना में नेता व कार्यकर्ताओं की संख्या कम रही।
बड़े नेताओं के आने पर बढ़ जाती है संख्या
यह सही है कि बड़े नेताओं के आने पर अन्य नेता व कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ जाती है। कांग्रेस राज के समय राजीव गांधी की जयंती व अन्य कार्यक्रमों में इससे दोगुना से अधिक संख्यामें पदाधिकारी व कार्यकर्ता आते थे। महिला कार्यकर्ताओं की संख्या भी अधिक रहती थी। लेकिन अब कम हो गई है। हालांकि अब भी कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आने पर ऐसे कार्यक्रमों में संख्या अधिक नजर आती है।
बुधवार को आयेाजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, लीली यादव व जीत कौर सांगवान के अलावा एक अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments