![]()
सांगानेर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश रामराज उर्फ डालू गुर्जर को अरेस्ट किया।
जयपुर की सांगानेर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी में एक बदमाश को अरेस्ट किया है। पुलिस को आरोपी की तलाशी में एक देसी कट्टा और पिस्टल मिले है। वह करौली से हथियार की सप्लाई देने जयपुर आया था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे मे
डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- हथियार तस्करी में बदमाश रामराज उर्फ डालू गुर्जर (28) निवासी सदर करौली को अरेस्ट किया है। वह सांगानेर के गुलाब बिहार में रहकर हथियार तस्करी का काम करता है। SHO (सांगानेर) श्रीनिवास जांगिड़ को कॉन्स्टेबल राजेश ने सूचना मिली कि सांगानेर इलाके में एक लड़का अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर संदिग्ध को घेराबंदी कर धर-दबोचा।
तलाशी में उसके पास देसी कट्टा और पिस्टल मिली। पुलिस ने आरोपी रामराज उर्फ डालू गुर्जर को अरेस्ट कर उसके कब्जे से मिले अवैध हथियार को जब्त किया। पूछताछ में आरोपी रामराज उर्फ डालू ने बताया- वह हथियारों की तस्करी कर करौली से लेकर आया था। जयपुर में अवैध हथियार की सप्लाई लेकर पहुंचते ही पुलिस ने धर-दबोचा। करौली के सदर और कोतवाली थाने में उसके खिलाफ 9 से अधिक मुकदमे है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments