☜ Click Here to Star Rating


खडेरा गांव के एक रास्ते में भरा बांध का पानी।

लगातार हो रही बारिश के बाद भरतपुर के कौंधनी बांध में लगातार पानी की आवक जारी है। जिसके कारण कौंधनी बांध के पास आने वाले गांव खडेरा का एक रास्ता बंद हो चुका है। अब ग्रामीण दूसरे रास्ते से आ जा रहे हैं। ग्रामीणों को अब इसी बात की चिंता सता रही है कि अग

.

खडेरा गांव के रहने वाले रमेश ने बताया कि हमारा गांव कौंधनी बांध से सटा हुआ है। जब कौंधनी बांध में पानी आता है तो, बांध का पानी हमारे गांव के पास तक पहुंच जाता है। अबकी बार भी पांचना बांध और बांध बारैठा से छोड़ा गया पानी कौंधनी बांध में पहुंचा। जिसके कारण पानी गांव तक आ गया। पानी की आवक के कारण गांव के एक रास्ते पर पानी भरा हुआ है। अब ग्रामीण दूसरे रास्ते से आ जा रहे हैं। ग्रामीणों को अब इस बात का डर सता रहा है की अगर बांध में पानी की आवक और हुई तो, गांव के अंदर भी पानी आ सकता है।

गांव के युवा बांध के पानी में नहाते हुए।

गांव के युवा बांध के पानी में नहाते हुए।

प्रशासन लगातार जलभराव क्षेत्रों से दूर रहने की अपील कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोग लगातार जलभराव के क्षेत्रों में नहा रहे हैं। इस वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खडेरा गांव से सटे खेतों में बांध का पानी भर गया है। जिसमें गांव के युवक नहा रहे हैं। वहां पर न कोई पुलिसकर्मी तैनात है और न ही जलदाय विभाग का कोई अधिकारी तैनात है।

पांचना बांध और बांध बरैठा से आये पानी के बाद कौंधनी बांध पानी से हुआ लबालब।

पांचना बांध और बांध बरैठा से आये पानी के बाद कौंधनी बांध पानी से हुआ लबालब।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading