☜ Click Here to Star Rating



जयपुर पुलिस ने लुटेरी गैंग के चार बदमाशों को अरेस्ट किया है। गैंग के बदमाश मारपीट कर राहगीरों का किडनैप कर बंधक बनाते थे। सुनसान जगह कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल-कैश लूटकर फरार हो जाते थे। करधनी थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछता

.

डीसीपी (साउथ) हनुमान प्रसाद ने बताया- लूट मामले में आरोपी विष्णु हरिजन (19) पुत्र अशोक कुमार निवासी नांगल लाडी हरमाड़ा हाल गोविंदम टावर करधनी और निकेश वर्मा (21) पुत्र बृजमोहन वर्मा निवासी गणेश वाटिका निवारू रोड करधनी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है। गिरोह के चारों बदमाश सुनसान जगह पर राहगीरों को पकड़ते थे। मारपीट कर कार में डालकर बंधक बनाते। सुनसान जगह ले जाकर कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बताने। मारपीट कर उसकी जेब में मिले कैश और मोबाइल लूट लेते थे। पुलिस शिकायत पर अश्लील वीडियो से धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे।

9 सितम्बर की रात को हाथोज पीथावास में गिरोह ने लूट की वारदात की थी। मारपीट कर उसका किडनैप कर कार में डाल लिया। बंधक बनाकर सरिए से उसके साथ जमकर मारपीट की। कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाकर 6500 रुपए और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस पूछताछ में गिरोह से कई खुलासे होने की संभावना जताई गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading