![]()
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर भाजपा की सेवा पखवाड़ा जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
चूरू के सैनिक बस्ती में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर भाजपा की सेवा पखवाड़ा जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के संस्कार में सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रेम शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री
कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। राठौड़ ने कहा कि कोरोनाकाल में भी पार्टी ने जरूरतमंदों की मदद की।
प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा और सुशासन से भारत को मजबूत बनाया है। विधायक हरलाल सहारण ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जनहित के लिए मिसाल बताया।
सेवा पखवाड़े में स्वच्छता, रक्तदान, प्रबुद्धजन गोष्ठियां, मंदिरों और स्कूलों में सेवा कार्य किए जाएंगे। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, जिला प्रमुख वंदना आर्य, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि और विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनियां सहित अन्य नेता मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments