![]()
नगर पालिका क्षेत्र में एकमात्र आधार सेंटर डाकघर में स्थित है। रोजाना सैकड़ों लोग आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं।
बसेड़ी नगर पालिका क्षेत्र में एकमात्र आधार सेंटर डाकघर में स्थित है। यहां स्थिति हजारों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। रोजाना सैकड़ों लोग आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं।
लोगों को आधार कार्ड अपडेट या नया बनवाने के लिए सुबह 6 बजे से ही लाइन में लगना पड़ता है। टोकन सीमित होने के कारण कई लोगों को बिना काम के वापस लौटना पड़ता है। महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है।
आधार कार्ड की समस्या से स्कूल प्रवेश, सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंक संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग लगातार कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बसेड़ी नगर पालिका क्षेत्र में अतिरिक्त आधार कार्ड सेंटर खोलने की मांग की है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार परेशान नहीं होना पड़ेगा।
कंटेंट- अंकित गर्ग, बसेड़ी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments