![]()
नागौर में हुई बेमौसम बारिश को लेकर आज जिला भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित से मुलाकात की। मीडिया प्रभारी महावीर सांदू ने बताया कि भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर स
भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने कहा कि नागौर जिले में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण खड़ी फसलों का नुकसान हुआ है। नागौर जिले में सर्वाधिक फसलें मूंग, तिलहन व अन्य अनाज की फसलें बहुतायत में होती है। अतिवृष्टि के कारण के कारण ये सभी प्रमुख बुरी तरह से नष्ट हो गई हैं। नागौर जिले के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर कृषि प्रधान जिले नागौर में बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित कर राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों व कृषि विशेषज्ञों की टीम बनाकर नागौर जिले में किसानों की नष्ट हुई फसलों की गिरदावरी करवा कर नुकसान का सही आंकलन करवाने और किसानों को दीपावली से पहले मुआवजा दिलवाने की मांग की है। इस मौके पर सभापति मीतू बोथरा, जिला महामंत्री पदम सारस्वत, वरिष्ठ नेता रमेश अपूर्वा, बजरंगलाल शर्मा, सुनील विश्नोई, प्रमोद सोनी समेत काफी भाजपाई मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments