☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर शंकरलाल बलाई की हत्या की साजिश एक साल पहले से रची जा रही थी। ये आरोप लेबर इंस्पेक्टर के पिता ने लगाए हैं। उनके अनुसार साजिश उस महिला कॉन्स्टेबल लड़की के पिता ने रची थी, जिसकी लेबर इंस्पेक्टर ने RAC कॉन्स्टेबल से सगाई करवाई थ

.

इधर, सगाई टूटने के बाद शंकरलाल को दुश्मन मानने वाला RAC जवान अजय लोडेड राइफल लेकर पहुंचा था। उसने करीब 10 राउंड फायर किए, जिसमें लेबर इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

जयपुर के बगरू इलाके में हुए इस हत्याकांड के बाद पड़ताल के लिए भास्कर टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार ने इस हत्याकांड के पीछे की पूरी कहानी बताई है। पढ़िए- पूरी रिपोर्ट….

बगरू के वाटिका में इंफोटेक सिटी निवासी शंकर लाल बलाई (40) की घर से 20 मीटर दूर लाश पड़ी मिली।

बगरू के वाटिका में इंफोटेक सिटी निवासी शंकर लाल बलाई (40) की घर से 20 मीटर दूर लाश पड़ी मिली।

बगरू के श्याम सरोवर रेजिडेंसी में इस हत्याकांड के बाद सनसनी और मातम का माहौल है। लेबर इंस्पेक्टर के पिता सुकाराम ने बताया कि उनके बेटे शंकर लाल ने ही दिल्ली पुलिस में RAC कॉन्स्टेबल अजय की सगाई करवाई थी। हालांकि कुछ दिन में ही सगाई टूट गई थी। इसी बात से वो शंकर लाल से रंजिश रखता था। लेकिन इसमें अजय को लड़की के पिता ने भड़काया था, जिससे उसकी सगाई हुई थी।

सुकाराम ने बताया- दरअसल, उनकी बुआ का लड़का पूरणमल है। पूरणमल के तीन बच्चे हैं और उसने परिवार को छोड़ा रखा है। ऐसे में बेटे शंकर ने ही उसके तीनों बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाया और उनमें से एक की शादी करवाई थी। एक की सरकारी नौकरी लगवाई।

साल भर पहले शंकर ने दूसरे नंबर की बच्ची की शादी की बात अजय से चलाई थी। लड़की भी पुलिसकर्मी है और अजय आरएसी में था। आरोपी अजय, शंकर के साले का दोस्त था। इसी जान पहचान के चलते दोनों की सगाई करवा दी थी, लेकिन बाद में बात खराब हो गई।

उधर, लड़की का पिता इस बात से नाराज था कि उसके बच्चों के फैसलों में शंकर आगे रहता है, इस बात को लेकर उनमें भी अनबन थी।

एक साल पहले 5 लाख रुपए में सुपारी देने का आरोप शंकर के परिवार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की एक साल पहले भी हत्या की सुपारी दी गई थी। ताऊ मोहन राम ने बताया कि शंकर से पूरणमल नफरत करता था। उसने एक साल पहले किसी व्यक्ति को 5 लाख रुपए देकर शंकर को खत्म करने को कहा था।

पिता सुकाराम ने इस बात की तस्दीक करते हुए बताया कि शंकर ने खुद मुझे ये बात घर में बताई थी और कहा था कि रिश्तेदार ही ऐसे धोखा कर रहे हैं…उसे मारने के लिए पैसे दिए हैं। जिस व्यक्ति को पैसे दिए थे उसका लिंक शंकर से निकल गया था और ये बात उन तक पहुंच गई थी। शंकर के पिता ने आरोप लगाया कि पूरण ने ही अजय को हत्या के लिए उकसाया है।

3 महीने से शादी के लिए बना रहा था दबाव

रिश्तेदारों से बातचीत में सामने आया कि सगाई के बाद अजय और शंकर में अनबन शुरू हो गई थी। अजय ने पहले तो खुद ही शादी से मना कर दिया था। हालांकि पिछले तीन महीने से अजय उसी लड़की से शादी करने के पीछे पड़ा था।

इधर, युवती ने अजय से शादी से इनकार कर दिया था। ऐसे में अजय ने शंकर को कॉल कर कहा था- वह उसी लड़की से शादी करेगा। लेकिन शंकर ने कहा था- बार-बार शादी तोड़ने की बात करता है, ऐसे रिश्ता नहीं होता।

शंकर लाल बलाई जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

शंकर लाल बलाई जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

सोमवार को युवती को कॉल कर कहा था- अंजाम कल देखना अब तक की पुलिस पड़ताल में ये बात सामने आई है कि सगाई टूटने के कारण अजय शंकरलाल को अपना दुश्मन मानता था। जिस लड़की से सगाई हुई थी, आरोपी अजय ने एक दिन पहले ही उसे कॉल कर अंजाम देखने की धमकी दी थी। आरोपी अजय ने उससे कहा था कि इसका अंजाम कल देखना। इसके बाद मंगलवार सुबह उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

साल-2018 में शंकरलाल की सरोज से शादी हुई थी। उनके 4 साल और 11 महीने के दो बेटे हैं। वह जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

साल-2018 में शंकरलाल की सरोज से शादी हुई थी। उनके 4 साल और 11 महीने के दो बेटे हैं। वह जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

पहले एक फायर, फिर अंधाधुंध फायरिंग अजय ने मकान से चंद कदम की दूरी पर शंकर को गोली मारी। जहां वारदात हुई उसके बिल्कुल सामने रिटायर्ड कर्नल रुद्र सिंह का मकान है। उन्होंने बताया कि वो सुबह 6 बजे उठ गए थे। करीब 6.30 बजे एक फायर की आवाज सुनाई दी। मैं आर्मी बैकग्राउंड का हूं तो ये तो पता लग गया था कि राइफल की आवाज है।

लेकिन यहां सुबह कई बार कॉलोनी वाले कबूतर उड़ाने के लिए भी एयर फायर करते हैं। मुझे लगा किसी ने एयर फायर किया होगा, इतने में ही एक फायर के बाद धड़ाधड़ गोलियां चलने की आवाज आई। मैंने बालकनी में आकर देखा तो बाहर सड़क पर शंकर गिरे हुए थे। इतने में ओर लोग भी आ गए थे। वहां जाकर देखा तो उनके गोलियां लगी हुई थी।

ड्राइवर से चाबी छीनकर हुआ फरार, पड़ोसी के घर में छिपा ड्राइवर शंकर के बिल्कुल सामने बेतराज सिंह का मकान है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वे मकान के बाहर बैठे थे। इतने में एक कार आकर रुकी, जिसमें युवक निकला उसके हाथ में राइफल थी।

पहले तो वो शंकर के मकान की तरफ गया फिर उसके बाद पास की सड़क की तरफ गया। पहले उसने मकान की दीवार के पास से गोली चलाई, इसके बाद गोली चलाते हुए आगे गया। शंकर पर उसने कई फायर किए।

शंकर को पांच गोलियां लगी थीं। गोली चलाते ही अजय ड्राइवर के पास आया और चाबी छीनकर उसे भी मारने की धमकी दी। इसके बाद ड्राइवर मेरे मकान में आ गया और छिप गया। हमने तुरंत सारे गेट बंद कर दिए। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो ड्राइवर को उसे सौंप दिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर ही फुलेरा थाने पहुंचा और कहा कि मैंने वहां फायरिंग कर शंकर को मार दिया है।

मामला सगाई का नहीं, जमीनी विवाद का शंकर के बड़े भाई बाबूलाल सीआरपीएफ में हैं। उन्होंने बताया कि सगाई का नाम लेकर इस मामले को अलग तरह से पेश किया जा रहा है। मामला गांव की जमीन से जुड़ा है। गांव बोकड़ावास में जमीन को लेकर शंकर के परिवार और पूरण व उसके साथी शिवनारायण के बीच विवाद है।

इसी को लेकर लगातार पूरण और शिवनारायण शंकर को धमकियां भी देते थे। पूरण ने ही अजय को भड़काया था और उसका ब्रेन वाश किया था। सगाई के नाम पर उसका ब्रेन वाश किया गया। मेरे भाई के कातिलों को सजा मिले।

हत्याकांड का पता चलते ही शंकरलाल के सीआरपीएफ में तैनात बड़े भाई बाबूलाल अपने आंसू नहीं रोक पाए।

हत्याकांड का पता चलते ही शंकरलाल के सीआरपीएफ में तैनात बड़े भाई बाबूलाल अपने आंसू नहीं रोक पाए।

मां बेटे को पुकार रही, बच्चों को पता नहीं पापा के साथ क्या हुआ हादसे के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया था। मौके पर परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। बार-बार बाहर गेट पर मां अपने बेटे को पुकार रही थी। वहीं शंकर के दोनों बेटों को पड़ोस के मकान में रखा गया है। उन्हें तो यह तक नहीं पता कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है।

हत्या के बाद शंकरलाल बलाई के घर के बाहर विलाप करती महिलाएं।

हत्या के बाद शंकरलाल बलाई के घर के बाहर विलाप करती महिलाएं।

सीआई बोले- ऑन ड्यूटी की हत्या फुलेरा थानाधिकारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि आरोपी सुबह आठ बजे कार लेकर थाने पहुंचा। उसके पास राइफल भी थी। आते ही उसने कहा कि उसने जयपुर के बगरू में मर्डर कर दिया है।

इसके बाद थाने के स्टाफ ने सूचना दी और मैं थाने पहुंचा। जयपुर पुलिस को जानकारी दी गई। आरोपी को बगरू पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी ऑन ड्यूटी था और ड्यूटी राइफल लेकर आया था। मूल रूप से फुलेरा का रहने वाला अजय कटारिया (32) दिल्ली में आरएसी की 12वीं बटालियन में पोस्टेड है।

हत्या का आरोपी आरएसी जवान अजय (32) मर्डर के बाद खुद फुलेरा थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या का आरोपी आरएसी जवान अजय (32) मर्डर के बाद खुद फुलेरा थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ेंः

अवैध संबंध के शक में हुई लेबर इंस्पेक्टर की हत्या:RAC जवान ने पूर्व मंगेतर को कहा था- राइफल, 50 कारतूस रख लिए; जयपुर में सुबह भून डाला

जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर की हत्या के पीछे नए चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। RAC के जवान को शक था कि सगाई करवाने वाले लेबर इंस्पेक्टर के मंगेतर के साथ अवैध संबंध है। (CLICK कर पढ़ें)

जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर को गोलियों से भूना, मौत:आरएसी जवान ने किया मर्डर, सगाई टूटने का जिम्मेदार मानता था, थाने में सरेंडर जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर को आरएसी जवान ने गोलियों से भून दिया। इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी अजय की लेबर इंस्पेक्टर शंकर ने रिश्ते की बहन से सगाई कराई थी। लेकिन कुछ दिन में ही सगाई टूट गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading